एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लगातार विरोधी दलों का भी समर्थन मिलता जा रहा है। इसकी शुरूआत बीजू जनता दल से हुई। इसके बाद जनता दल (एस), जतना दल (यू), लोक जनशक्ति पार्टी, बहुजन समाज पार्टी भी उनके पक्ष में आ चुके हैं। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) भी मुर्मू के समर्थन में है। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी इस बात का ऐलान कर चुके हैं। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री भी बीते दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर चुके हैं। उनके इस कदम को राजग के राष्ट्रपति उम्मीदवार को समर्थन के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।